बस स्टैंड में खड़ी बस में देखते ही देखते लग गई आग

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड में खड़ी एक बस में देखते ही देखते आग लग गई. आग लगने के बाद पुरानी बस स्टैंड में खड़ी पप्पू ट्रेवल्स की बस धू धू कर जलने लगी. मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने धू-धू कर जल रही बस की आग पर काबू पाया.

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी पटना के जक्कनपुर थाना से महज चंद कदम की दूरी पर मौजूद पुराने बस स्टैंड में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई थी. रविवार की सुबह एक बार फिर से इस घटना की पुनरावृत्ति हुई. हालांकि इस बार एक पुराने बस स्टैंड परिसर में खड़ी पप्पू ट्रैवल्स कि बस में आग लग गई है बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ दिनों से बस स्टैंड परिसर में लगी हुई थी. रविवार की सुबह अचानक आसपास के लोगों ने सबसे पहले इस से धुआं निकलता देखा जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई.

घटनास्थल पर पहुंचे फायर ऑफिसर ने बताया कि कुछ दिन पहले भी पटना के इस पुराने बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लगी थी और एक बार फिर रविवार को इस परिसर में खड़ी एक बस में आग लग गई. कहीं ना कहीं बस स्टैंड के खाली होने के बाद इस बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और उन्हीं के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना को भी असामाजिक तत्वों ने ही अंजाम दिया होगा.

रिपोर्ट : शक्ति

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...