Advertisment

करंट लगने से बंदर की मौत, लोगों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया अंतिम संस्कार

झरिया (धनबाद) : झरिया के भौरा जहाजटांड़ बस्ती में चार दिन पूर्व बिजली की करंट लगने से एक बंदर गंभीर रूप से झुलस गया. जिसे बस्ती के लोगों ने डॉक्टर से इलाज भी करवाया, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गयी.

ग्रामीणों ने हनुमान का प्रतीक मानकर उसके शव को हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शिव मंदिर परिसर में दफना दिया. इससे पहले शव को केसरिया रंग का कफ़न व फूल माला से शव को सजाया गया. पुरोहित प्रवीण झा ने पूरे विधि-विधान व मंत्रोच्चारण कर अंतिम संस्कार करवाया. इस दौरान बस्ती के लोग भाव विभोर हो गये. लोगों ने जय श्री राम नारे के साथ बंदर के शव को दफना दिया गया.

लोगों का कहना है कि शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा होती है. उनकी मौत होने से लोग उसके शव को हनुमान जी का प्रतीक मानकर श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार करा दिया. मौके पर सुभाष महतो, रामचन्द्र महतो, सुखदेव महतो, नीरू महतो, कालीपद गोराई, रमेश सोरेन, नारायण महतो, मनोज मलिक, दिलीप महतो, राकेश गोराई, आकाश मलिक आदि लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : अनिल

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...