कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाकर लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन

312
Advertisment

Nalanda– एक तरफ जब कोरोना संक्रमण अपने पूरे रफ्तार पर है. प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा गति से इजाफा हो रहा है.  संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कोविड दिशा निर्देशों का अनुपालन पर जोर दिया जा रहा. अधिकारियों को दिशा निर्देशों को सख्ती के लागू करवाने को कहा जा रहा है.

Advertisment

वहीं इस्लामपुर प्रखंड के सोनवा गांव का प्रेम कुटिया हनुमानगढ़ी मंदिर में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

बता दें कि स्थानीय विधायक राकेश रौशन ने दो जनवरी को इसका उद्घघाटन किया था. इस बीच कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन जारी कर दिया गया. लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा इस महायज्ञ के दौरान किसी भी तरह की गाइडलाइन का पालन करवाना मुनासिब नहीं समझा गया. मामले की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी ने थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया है.

रिपोर्ट -रजनीश आनन्द

दिशोम गुरु के जन्मदिन पर कतरास में चलाया गया कोरोना जागरूकता अभियान

Advertisement