Commercial Advertisment

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच चास में सख्ती बरतने का निर्देश

Bokaro-चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बगैर मास्क के रेस्टोरेंट, होटल, पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है.
दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा है कि कोरोना गाइट लाइन का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. बिना मास्क के घुमने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा. इसके लिए पूरे अनुमंडल में टीम का गठन कर दिया गया है. टीम औचक निरीक्षण कर कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करवायेगी.

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसलिए राज्य की ओर से दिशा निर्देशों का इंतजार नहीं कर पुराने दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करवाने का निर्देश दिया गया है.  उन्होंने कहा कि बिना सख्ती के कोरोना के फैलाव को रोका नहीं जा सकता है. राज्य सरकार के द्वारा जो निर्देश निर्देश जारी किया जाएगा उसका अनुपालन किया जाएगा.
दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने यह भी जानकारी दी कि बोकारो जिले में टेस्टिंग किट की कमी दो दूर करने के लिए कोडरमा जिले से टेस्टिंग किट मंगाया गया है.

बता दें कि पूरे झारखंड में कोरोना का तेजी से फैलाव हो रहा है. कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. नव वर्ष के अवसर पर काफी संख्या में लोग जश्न के लिए निकल रहे है. इसके कारण भी संक्रमण का खतरा बना हुआ था.

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...