Advertisment

Ramgarh: ब्लास्टिंग से घर धंसने मामले में सिरका प्रबंधन से जवाब तलब, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Ramgarh: जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सिरका कोलयरी में खुली खदान ब्लास्टिंग से रैयत का घर धंसने के बाद अब वरीय विभाग ने स्थानीय सिरका प्रबंधन से जवाब तलब किया है। इससे प्रबंधन अधिकारियों के बीच खलबली मची हुई है। अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं।

Ramgarh: ब्लास्टिंग से घर धंसा था

चाणक सिरका के रैयत प्रदीप बेदिया के मिट्टी का घर खुली खदान ब्लास्टिंग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ धंस गया व अन्य दीवारों पर दरारें आ गई थी। इसके बाद मामला बढ़ा था। इससे पूर्व रैयत ने हैवी ब्लास्टिंग रोकने की गुजारिश प्रबंधन से की थी, लेकिन इस पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। जान को जोखिम में पड़ता देख रैयत ने लिखित रूप से इसकी जानकारी वरीय सीसीएल प्रबंधन सीएमडी, जीएम अरगड्डा, उपायुक्त रामगढ़ को भेजी थी। इसके बावजूद ब्लास्टिंग हुई और रैयत का घर धंस गया, इसमें लोग बाल-बाल बचे।

Ramgarh: वरीय विभागों ने किया जवाब तलब

बताया जाता है कि बीते 11 अप्रैल को ब्लास्टिंग रोकने के लिए रैयत ने प्रबंधन को पत्र सौंपा था। 15 अप्रैल को रैयत की जमीन में ब्लास्टिंग होल होने लगा। इसे ग्रामीणों ने रोका। 18 अप्रैल को ब्लास्टिंग में घर धंस गया। अब करीब 11 दिन बीतने के बाद स्थानीय सिरका प्रबंधन से वरीय विभागों ने ब्लास्टिंग से संबंधित लिखित रूप में जवाब तलब कर दिया है। अब आगे इस पर क्या कार्रवाई और किसके ऊपर गाज गिरती है, यह देखना लाजमी होने वाला है।

रविकांत की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...