पाकिस्तानी बहुओं का भविष्य अधर में: हजारीबाग में दो परिवारों की चिंता, गृह विभाग से मांगा गया मार्गदर्शन

रांची: हजारीबाग में रह रही दो पाकिस्तानी मूल की महिलाओं का भविष्य फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है। केंद्र सरकार के हालिया निर्देश के बाद यह तय नहीं हो पा रहा है कि ये दोनों महिलाएं भारत में रह पाएंगी या उन्हें पाकिस्तान लौटना होगा। इस मुद्दे पर गृह विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने 27 अप्रैल 2025 तक वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश लौटने का निर्देश दिया था। इसका असर हजारीबाग के दो परिवारों पर भी पड़ा है, जो अब गहरी चिंता में हैं।

पहला मामला कांग्रेस के पूर्व मंत्री एचएच रहमान के छोटे भाई सफीकुर्र रहमान से जुड़ा है, जो आजाद नगर, हजारीबाग के निवासी हैं। उन्होंने 1994 में पाकिस्तान की अनिका रहमान से शादी की थी। अनिका को 2014 तक लांग टर्म वीजा मिला था, पर उसके बाद वीजा का नवीनीकरण नहीं हो पाया।

दूसरा मामला पेलावल थाना क्षेत्र के बारी कॉलोनी निवासी मिराज अख्तर से संबंधित है, जिन्होंने 2010 में पाकिस्तान की फातिमा तंजीम से विवाह किया था। फातिमा का वीजा 2021 तक वैध था, लेकिन इसके बाद से उसका विस्तार नहीं हो सका।

दोनों मामलों की जानकारी पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने गृह विभाग को भेज दी है। अब अंतिम निर्णय केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा कि इन महिलाओं को भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।


Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...