Advertisement
Advertisement

ICSE 10th Result: जमशेदपुर की शांभवी ने पूरे देश में किया टॉप, बताया सफलता का राज

ICSE 10th Result: जमशेदपुर लोयोला स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा शांभवी जायसवाल ने पूरे देश में टॉप किया है। उन्हें सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। शांभवी जायसवाल के पिता डॉ. अभिषेक जायसवाल और माता डॉक्टर ओजस्वी शंकर दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। बेटी के देशभर में टॉप करने की खबर से डॉक्टर दंपती की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

ICSE 10th Result: सफलता पर शांभवी ने कहा

इस सफलता पर शांभवी का कहना है कि मुझे शत प्रतिशत नंबर मिले हैं। मैं बहुत खुशी महसूस कर रही हूं। दिन में 6 से 7 घंटे पढ़ती थी। स्कूल में भी पढ़ाई करती थी। कोई भी बाहर से कोचिंग या ट्यूशन नहीं ली। टीवी कभी-कभी खाने के वक्त देखती थी। मेरी रुचि पुस्तक पढ़ने के अलावा कथक नृत्य में भी है। मैं कत्थक सिखती हूं और मेरा लक्ष्य आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करना है।

ICSE 10th Result: शांभवी के माता-पिता ने कहा

वहीं शांभवी के पिता डॉक्टर अभिषेक जायसवाल बताते हैं कि जिस समय मेरी बेटी का फोन आया था, उस समय मैं अल्ट्रासाउंड कर रहा था। उस पल को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। मैं पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हूं। वहीं शांभवी की माता डॉक्टर ओजस्वी शंकर बताती है कि मैं सदर अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में थी। आज ऑपरेशन की डेट थी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी के पूरे देश में टॉपर बनने पर बहुत ही ज्यादा गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...