Breaking : जातिगत जनगणना कराना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला-डॉ प्रदीप वर्मा…

Breaking 

Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कल 30 अप्रैल अक्षय तृतीया का पावन दिन और देश के जन नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक विषयों को लेकर के कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें जातिगत जनगणना को जनसंख्या के जनगणना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : संदिग्ध आतंकवादी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश… 

Breaking : 1941 में जातियों की गणना अंग्रेजी शासन ने नहीं कराई

आगे उन्होंने कहा कि 1931 के बाद पूरा देश इसका इंतजार कर रहा था। भारत सरकार के इस निर्णय से इस देश का वंचित समूह उनके लिए न केवल योजनाएं बल्कि उनकी विकास के लिए क्षेत्रवार कारगर योजना बना सकेंगे। 1941 में जातियों की गणना अंग्रेजी शासन ने नहीं कराई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

जब कांग्रेस की देश में सरकार थी तब इस जनगणना को देश में प्रारंभ करनी चाहिए थी। कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा था कि देश में जातीय आधार पर गणना करना सही नहीं है। भारत को विकसित भारत बनाने का सपना जो प्रधानमंत्री जी ने देखा है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने में यह निर्णय ऐतिहासिक साबित होगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi : हिज्ब उत तहरीर से जुड़ा आईएम का पूर्व सहयोगी अमार यशार चढ़ा एटीएस के हत्थे… 

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है

कांग्रेस हमेशा पिछड़े समाज के कार्य करने के लिए अनारकली करती है। कांग्रेस ने पिछड़ा आयोग नहीं बनाया। 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी तो इस देश के पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए मंडल कमीशन बनाकर बड़ा कदम उठाया। जातियों की जनगणना क्रांतिकारी कदम साबित होने वाली है।

ये भी पढ़ें- Latehar : नक्सलियों का आतंक! फूंक डाले वाहन मुंशी की गोली मारकर हत्या… 

तमाम अनुशंसा के बाद भी कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। राजनीतिक लाभ लेने के लिए कुछ राज्यों में चोरी छुपे इन्होंने जाति का जनगणना करवाई है। कभी भी कांग्रेस ने ना तो कोई नीति बनाई ना तो कोई कार्यक्रम तय किया।

ये भी पढ़ें- Garhwa Accident : एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे चार युवक, सामने से बाइक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत… 

कांग्रेस सिर्फ सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय की बात करती है

जातिगत जनगणना कर पूरे देश का डाटा कलेक्शन करके विकसित भारत बनाया जाएगा। कांग्रेस सिर्फ सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय की बात करती है। हाथ में संविधान लेकर उनके नेता देश में जहां-तहां दिख जाते हैं। देश के लिए लक्षित नीतियां बनाना केंद्र सरकार का काम है, लेकिन कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी भी जातियों की जनगणना करवाने का बात नहीं कहा।

ये भी पढ़ें- Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल… 

भारतीय जनता पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय के दिशा में कार्य करने के लिए तत्पर रही है। समस्त झारखंड वासियों और देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद करते हैं। जाति जनगणना के आधार पर विकास की नई रूपरेखा खींची जाएगी।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

 

Saffrn

Trending News

असम के आदिवासियों को एसटी का दर्जा नहीं मिलना राष्ट्रीय अन्याय...

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रविवार को एक्स पोस्ट के जरिए कहा - असम की धरती पर एक ऐसा सच दबा दिया...

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img