Commercial Advertisment

Giridih : बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान डूबा युवक, अब तक नहीं मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश…

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के डढो गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के युवक अनूप शर्मा की बंद पड़े एक पत्थर खदान में डूबने से मौत हो गई। हालांकि अभी तक उसका शव नहीं खोजा गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Accident : चुटूपालू में रांची से पटना जा रही बस पलटी, तीन दर्जन से ज्यादा घायल… 

Giridih : सड़क जाम करते ग्रामीण
Giridih : सड़क जाम करते ग्रामीण

सूरत में काम करता है अनूप

अनूप सूरत में काम करता था और गांव में चल रहे यज्ञ में शामिल होने के लिए गांव लौटा था। यह घटना उस समय हुई जब अनूप अपने दर्जनों दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, खदान में पानी की गहराई लगभग 40 से 50 फीट से अधिक है और अनूप को तैरना नहीं आता था।

ये भी पढ़ें- ICSC 10th Result 2025 : जमशेदपुर की बेटी शांभवी जायसवाल का जलवा, 100 प्रतिशत अंक लाकर पूरे देश की बनी टॉपर… 

Giridih : इसी खदान में डूबकर हो गई मौत
Giridih : इसी खदान में डूबकर हो गई मौत

24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला सुराग

घटना के तुरंत बाद दोस्तों और आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गहराई और जलधारा के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पाकर गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद 24 घंटे बीतने के बाद भी अनूप का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने पटना-बल्हारा मुख्य पथ को जमडार के पास पूरी तरह जाम कर दिया और एनडीआरएफ टीम को अविलंब बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम मौके पर नहीं आती, तब तक युवक का शव निकालना संभव नहीं होगा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें- Breaking : मार डाला रे महंगाई! झारखंड में बढ़ गई बिजली के दाम… 

Giridih : 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला शव
Giridih : 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला शव

Giridih : एनडीआरएफ की टीम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीणों ने प्रशासन पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ को बुला लिया जाता, तो शायद युवक को बचाया जा सकता था या कम से कम शव जल्द बरामद हो जाता। अब घटना ने सुरक्षा व्यवस्था, अवैध खदानों की स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल… 

प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन को गति दी जाएगी। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और अनूप के परिजन बदहवास हालत में अपने बेटे के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...