Bokaro : शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की खदान में डूबने से मौत, कुछ दिनों पहले ही हुआ था सेना में चयन…

Bokaro : बोकारो के सतनपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब पत्थर के खदान में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का आज शव खोज निकाला गया। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ये भी पढ़ें-  Giridih : बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान डूबा युवक, अब तक नहीं मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश… 

Bokaro : घटना के बारे में बताता ग्रामीण
Bokaro : घटना के बारे में बताता ग्रामीण

घटना के संबंध में सेक्टर-12 थाना के एएसआई गुरुचरण ने बताया कि आदर्श कोऑपरेटिव कॉलोनी से तीन युवक पहाड़ घूमने के लिए आए थे। घूमते-घूमते वे सतनपुर पहुंचे, जहां एक पुराना पत्थर खदान है जिसमें पानी भरा हुआ है। युवक खदान में नहाने के लिए नीचे उतर गए। नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। इसी बीच एक युवक ने वहां से दौड़कर वास्तु विहार-5 पहुंचकर लोगों को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल… 

jtyuy 22Scope News

Bokaro : शादी समारोह में शामिल होने आया था युवक

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक एक युवक पानी में डूब चुका था। खदान की गहराई करीब 30 से 40 फीट बताई जा रही है। घटना की सूचना पर आसपास के लोग और लोकल गोताखोरों ने रातभर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह टीम ने 7:30 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

कुछ दिनों पहले ही हुआ था सेना में चयन

घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार सौरभ कुमार का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और वर्तमान में अमृतसर में रहते थे।

ये भी पढ़ें- Breaking : मार डाला रे महंगाई! झारखंड में बढ़ गई बिजली के दाम… 

Bokaro : मामले की जानकारी देती पुलिस
Bokaro : मामले की जानकारी देती पुलिस

ये भी पढ़ें- Ramgarh Accident : चुटूपालू में रांची से पटना जा रही बस पलटी, तीन दर्जन से ज्यादा घायल… 

सौरभ बोकारो के सतनपुर इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि सौरभ अविवाहित थे और हाल ही में उनका चयन भारतीय सेना में हुआ था। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...