मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला, कहा- अब जाति जनगणना की क्रेडिट लेने की लगी होड़

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद व दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आज यानी दो मई को दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयर पोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं सांसद मनोज तिवारी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि वह हमारे घटक दल के बहुत प्रमुख नेता हैं। निश्चित तौर पर उनका जो निर्णय होगा उसे निर्णय को लेकर हमलोग बाद में सोचेंगे।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी और राहुल क्रेडिट तो ले रहे हैं पहले ही करा देते जाति जनगणना – BJP MP

वहीं तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के द्वारा जातिगत गणना कराई जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर क्रेडिट लिए जाने पर कहा कि पहले इन लोगों ने क्यों नहीं कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की भावना का कद्र करते हैं। लोगों की भावना थी और केंद्र सरकार ने जातिगत गणना का आदेश दे दिया। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के भाजपा में आने और चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी कुछ दिन इंतजार कीजिए। राजद के द्वारा यह कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा साइड लाइन कर देगी। मनोज तिवारी ने कहा कि किसी की हैसियत नहीं है कि नीतीश कुमार को कभी साइड लाइन कर दें।

यह भी देखें :

बैठक करने दिजिए, उससे कुछ नहीं होगा, सरकार फिर से NDA की बनेगी – मनोज तिवारी

कांग्रेस, राजद और महागठबंधन में शामिल तमाम घटक दलों की लगातार विधानसभा चुनाव पर हो रही बैठक को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि बैठक करने दीजिए लेकिन उन लोगों की मनसा बिहार को सजाने और विकास की नहीं है। बिहार की सजाने और विकास की मनसा अगर किसी की है तो हमारे एनडीए गठबंधन की है। आज देख लीजिए बिहार सज भी रहा है और बिहार सवर भी रहा है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव जल्द स्वस्थ हो जाएं हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं, वह स्वस्थ होकर फिर वापस लौटे।

यह भी पढ़े : गिरिराज ने राहुल-तेजस्वी पर गरजे, कहा- पल्लू में बंधे थे लालू यादव, बोल रहे हैं चिल्ला-चिल्ला…

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...