दिल्ली: Delhi वासियों को आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार से बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली मे संकरे रास्ते और छोटी गालियों मे चलने के लिए तैयार ये बसें अच्छी कनेक्टिविटी को बढ़िया करने के लिए है। दिल्ली सरकार 400 नई EV बस की सेवा आज से चालू की है जिसका नाम DEVI रखा गया है। माना जा रहा है कि इन बसों के उतरने से दिल्ली मे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है और ये भी संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो मे बढ़ रही भीड़ में भी गिरावट आएगी। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, दिल्ली परिवाहन मंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहे।
एक बस में 23 लोग बैठ सकते है, 13 से 15 खड़े हो सकते है और एक व्हीलचेयर की जगह होगी, जिनमें से 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. महिलाओं को पिंक टिकट की सुविधा मिलेगी वहीं सामान्य किराया 10 रुपए से 30 रुपए होगा. ऐसी संचालित होगी देवी बसे जिसमें CCTV कैमरा, ऑटोमैटिक गेट पैनिक बटन की सुविधा होगी. इस बस में केवल 15 यात्री ही खड़े होकर सफर कर सकते हैं. देवी बसें महज 30 मिनिट में ही पूरी तरह से चार्ज जो जाएंगी जिसके बाद ये 150 किलोमीटर तक दौड़ेंगी.
दिल्ली सरकार, दिल्ली की हर कॉलोनी से, हर मोहल्ले से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने की दिशा में काम कर रही है. इन बसों के संचालन से पहले रूटों का सर्वे कराया गया था. इसके बाद ही इन बसों का रूट तय किया गया है. बड़ी बसें सकरी गलियों में नहीं जा पाती थी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. ये बस छोटी व कम जगहों वाले रूट को ध्यान में रखते हुए बनाई गईं हैं. इनके संचालन से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है.
दीपक कुशवाहा की रिपोर्ट


















