Advertisment

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Goal 7 22Scope News

जनता दरबार में खेल, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं सुनी गई

आपको बता दें कि जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें खेल, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उनमें नरसिंह राम, धनीलाल दास, शम्भू हजरा, शारदा देवी, अनिल कुमार मिश्र, हीरालाल राम, रूस्तम बैठा, हजरत अली, प्रिया कुमारी, अख्तर देवान, रमेश साह, सुशीला देवी, डोमा सिंह, इद्रीश मियां, राजेन्द्र राउत, सविता देवी, नागेन्द्र मिश्र, शेख जैनुल और रामजी प्रसाद आदि के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े : SC और ST लोगों का विकास है सरकार की प्राथमिकता, बेतिया डीएम ने कहा ‘सभी लोगों तक…’

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...