नगर निगम में अब रोजाना लगेगा जनता दरबार, शहरवासियों की समस्याओं का ऑन स्पॉट होगा समाधान

रांची: शहर के लोगों को अब अपनी समस्याएं बताने के लिए किसी जनप्रतिनिधि का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नगर निकाय चुनाव लंबे समय से नहीं होने के कारण लोग अपनी बात कहने में असहाय महसूस कर रहे थे।

लेकिन अब नगर निगम प्रशासन ने इसके समाधान की पहल की है। निगम प्रशासक संदीप सिंह ने आम नागरिकों की परेशानियों को सुनने और उनका समाधान कराने के लिए रोजाना जनता दरबार लगाने का फैसला किया है। यह मुहिम शनिवार से शुरू होगी।

नगर निगम के रिव्यू हॉल में सोमवार से शनिवार तक हर दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनता दरबार आयोजित होगा।

इस दौरान नियुक्त सहायक प्रशासक आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और यथासंभव तुरंत समाधान करेंगे। अगर किसी समस्या का तत्काल हल संभव नहीं हुआ, तो बाद में समाधान कराकर आवेदक को सूचना दी जाएगी।

प्रशासक ने इसके लिए छह सहायक प्रशासकों को सप्ताह के अलग-अलग दिनों में प्रतिनियुक्त किया है। सोमवार को गोपेश कुंभकार, मंगलवार को दिलीप कुमार, बुधवार को निहारिका तिर्की, गुरुवार को चंद्रदीप कुमार, शुक्रवार को निकेश कुमार और शनिवार को सूरज प्रकाश सिंह चौधरी जनता से मिलेंगे।

शहर में साफ-सफाई, जल जमाव, नाली जाम, स्ट्रीट लाइट खराबी, सड़क-नाली निर्माण और आवारा पशुओं की समस्या जैसे मुद्दों से लोग परेशान हैं। प्रशासक ने अपील की है कि लोग अपने-अपने वार्ड की समस्याओं से संबंधित आवेदन जनता दरबार में दें ताकि समय पर निपटारा हो सके।


Saffrn

Trending News

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img