पटना पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह, 21 चोरी की बाइकें बरामद, 6 गिरफ्तार

पटना सिटी : राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। निजामपुर बगीचा इलाके में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी नदी थाना दीदारगंज और रुस्तमपुर वैशाली क्षेत्र के रहने वाले हैं

वहीं गिरफ्तार आरोपी नदी थाना दीदारगंज और रुस्तमपुर वैशाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पास से तीन बाइक भी बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद फतुहा डीएसपी निखिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र से कुल 18 चोरी की बाइकें जब्त की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल 21 बाइकें बरामद करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी देखें :

बाइक चोरी कर उन्हें 5 से 10 हजार रुपए में शराब माफियाओं को बेचते थे

आपको बता दें कि गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर उन्हें पांच हजार से 10 हजार रुपए में शराब माफियाओं को बेचते थे, जो इन बाइकों का इस्तेमाल शराब की डिलीवरी में करते थे। इन चोरों के पास अलग-अलग भूमिकाएं थीं। कोई मॉनिटरिंग करता तो कोई चोरी करता था। फिलहाल, पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और राजधानी के सभी संबंधित थानों को सूचना दी जा रही है।

यह भी पढ़े : दवा दुकान में डेढ़ लाख रुपए के साथ लैपटॉप लेकर चोर हुए फरार…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...