लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

मुंबई : सुर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है. डॉक्टर्स ने बताया कि उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है. वह 92 साल की है इसलिए परिवार और डॉक्टरों की टीम ने उन्हें आईसीयू वार्ड रूम में भर्ती कराया है. लता मंगेशकर का निवास पदडर रोड्स टीएस ब्रीच कैंडी अस्पताल से सिर्फ 2.5 किमी दूर है. कोविड के चलते लता मंगेशकर को निमोनिया हो गया है, जिसे कोविड निमोनिया कहते हैं.

ani 22Scope News

लता मंगेशकर ने शनिवार को कोरोना का टेस्ट हुआ था जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्की कराया गया. उनकी भतीजी के अनुसार, लता में हल्के संक्रमण के लक्षण हैं. उनकी उम्र के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनर के अधिकारी से सम्मानित किया गया था. गायिका को 2001 मे भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना महामारी बढ़ता जा रहा है. बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के केस देश में 4,461 केस हैं.

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...