तालाब में शख्स का तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद के भहमां गांव के तालाब में एक शख्स का तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। डेड बॉडी की पहचान बिपिन बिहारी के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। बताते चलें कि आलोक कुमार बीते 30 अप्रैल से ही घर से लापता था। उसके परिजनों ने पुपरी थाने में एक मई को उसके गुमशुदगी का आवेदन दिया था।

तालाब में  शव – इलाके में सनसनी :

इस बीच पुलिस तहकीकात में जुटी थी, तभी आज किसी की नजर पोखड़ा के जलकुंभी में तैरते डेड बॉडी पर पड़ी। मौके पर पहुंची पुपरी थाने की पुलिस ने जब डेड बॉडी को बाहर निकाला तब उसकी पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम में भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर व कार में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत…

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...