Advertisement
Advertisement

NICE 2025 का हुआ आगाज, IIT दिल्ली के अर्णव आगे तो गोवा और तमिलनाडु के….

प्रैक्टिस राउंड: क्रॉसवर्ड दंगल में IIT दिल्ली के अर्णव सबसे आगे, गोवा की समृद्धि और तमिलनाडु के अश्वथ ने दी कांटे की टक्कर। बिहार और मध्य प्रदेश ने किया सर्वाधिक पंजीकरण। भागीदारी में गुजरात और मध्य प्रदेश सबसे आगे

पटना: नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE) 2025 का आगाज रविवार को हुए प्रैक्टिस राउंड के साथ शानदार तरीके से हुआ। इस राउंड ने देश भर के कॉलेज छात्रों को जोड़ते हुए क्रॉसवर्ड प्रेमियों को एक बार फिर एक मंच पर लाया। आगामी प्रतिस्पर्धात्मक चरणों की तैयारी के लिए आयोजित इस प्रारंभिक चरण में उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है आईआईटी दिल्ली के बीटेक छात्र अर्णव वी राजू ने, जिन्होंने 5 लाख अंकों के साथ अपना दबदबा बनाया। अर्णव इससे पहले ए क्लू ए डे (ACAD) प्लस 2025 के अप्रैल संस्करण और लेडी इरविन कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में भी जीत दर्ज कर चुके हैं, और इस बार भी वे अपने बेहतरीन फॉर्म में दिखे।

यह भी पढ़ें – PM नरेंद्र मोदी का लक्ष्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

उनके पीछे करीबी मुकाबले में रहीं समृद्धि सीनाई सालगांवकर, जो गोवा डेंटल कॉलेज की बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की छात्रा हैं। समृद्धि ACAD 2025 की भी टॉप परफॉर्मर हैं और NICE की एक जानी-पहचानी खिलाड़ी भी। तीसरे स्थान पर रहे अश्वथ गोविंदराजन, जो तमिलनाडु स्थित शन्मुखा आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च एकेडमी (SASTRA) में बीटेक के छात्र हैं। वहीं, आईआईटी मद्रास के आशीष सी टी, ने चौथा स्थान और बिहार के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली की शिवानी कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल किया। NICE NICE NICE 

सक्रिय भागीदारी में गुजरात अव्वल

प्रैक्टिस राउंड में पूरे देश से छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुजरात ने सक्रिय भागीदारी के मामले में सबसे आगे रहते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, और तमिलनाडु क्रमशः इसके बाद रहे। यह आंकड़े बताते हैं कि शैक्षणिक क्षेत्र में क्रॉसवर्ड हल करने की प्रतिस्पर्धात्मक परंपरा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

यह भी पढ़ें – Congress जब तक सरकार में थी तब…, बिहार BJP सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा…

बिहार पंजीकरण में आगे

पंजीकरण के मामले में बिहार सबसे आगे है, जो राज्य के छात्रों की जागरूकता और पहल को दर्शाता है। शीर्ष 5 राज्य जिनसे सबसे अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए:

  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश

NICE के बारे में

वर्ष 2022 में शुरू हुआ नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE) एक प्रमुख शैक्षणिक पहल है, जिसे AICTE, आईआईटी मद्रास, आईआईएम मुंबई और Extra-C द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कॉलेज छात्रों में लैट्रल थिंकिंग और भाषाई कौशल को विकसित करना है। यह प्रतियोगिता हर साल नई ऊंचाइयों को छू रही है और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी इसकी सफलता का प्रमाण है। प्रैक्टिस राउंड की सफलतापूर्वक समाप्ति के साथ अब सबकी निगाहें आगामी प्रतिस्पर्धात्मक राउंड्स पर टिकी हैं। प्रतियोगी और क्रॉसवर्ड प्रेमी अगली बौद्धिक चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  PM ने जनता के भावनाओं का रखा है ध्यान, मुजफ्फरपुर में डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा…

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...