NICE 2025: दूसरे राउंड में समृद्धि ने मारी बाजी, IIT कानपुर ने…

NICE 2025: दूसरे राउंड में समृद्धि ने मारी बाजी, IIT कानपुर ने...

Google पर 22Scope चुनें

NICE 2025: समृद्धि ने दूसरे प्रैक्टिस राउंड में जीत हासिल की, IIT कानपुर ने लीडरबोर्ड पर कब्जा जमाया, भार्गव विनायक ACA श्रेणी में चमके, स्कोरिंग राउंड 18 मई से होगा शुरू

पटना: नेशनल इंटर-कॉलेज क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन (NICE 2025) के दूसरे प्रैक्टिस राउंड में भारत भर के प्रतिभागियों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। यह राउंड प्रतियोगिता के आधिकारिक पेज nice.crypticsingh.com पर आयोजित किया गया था, और इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। गोवा डेंटल कॉलेज, गोवा की अनुभवी खिलाड़ी समृद्धि सिनाई सालगांवकर ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके बाद IIT कानपुर के निखिल पोथुगंती और मुहम्मद अकमल हारिफ ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह उल्लेखनीय है कि IIT कानपुर के छात्रों ने राष्ट्रीय, जोनल, राज्य और शहर स्तर पर लीडरबोर्ड पर शीर्ष स्थान हासिल किए हैं, जो संस्थान के छात्रों में क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें – पूरा Pakistan नष्ट होना चाहिए, अभी से कर रही हूं बेटा को तैयार, पुलवामा हमला में शहीद की पत्नी और मासूम बेटे ने कहा…

भार्गव विनायक NICE 2025 ACA श्रेणी में चमके

आवेटिंग कॉलेज एडमिशन (ACA) श्रेणी में लुधियाना के भार्गव विनायक ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि वे इंटर-स्कूल क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कंटेस्ट (CCCC) 2024 के भी विजेता हैं। इस श्रेणी में वैसे प्रतिभागी शामिल किये गए हैं जिन्होंने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी है एवं बोर्ड या प्रवेश परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेंगे। NICE  NICE  NICE 

अन्य श्रेणियों में परिणाम इस प्रकार हैं:

जोनल विजेता

  • पूर्वी जोन: प्राची नंदा साहू, एस.एस.डी. महाविद्यालय, कटक
  • पश्चिमी जोन: गोंडालिया निरसर्ग विठलभाई, डॉ. एस. और एस. एस. गांधी GEC, सूरत
  • उत्तर जोन: अनुपशा गुप्ता, IIT कानपुर
  • दक्षिणी जोन: जसवंत नीरीकट्टू, संथिराम इंजीनियरिंग कॉलेज, कुरनूल
  • उत्तर-पूर्व जोन: बर्शा देबनाथ, महिला कॉलेज, त्रिपुरा

यह भी पढ़ें – Modi जी पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देना चाहिए, सारण के शहीद के भाई ने कहा…

राज्य-स्तरीय विजेता

  • उत्तर प्रदेश: ग्रंथ कोठारी, IIT कानपुर
  • मध्य प्रदेश: रितु जैन, सरकारी स्वामी विवेकानंद कॉलेज, रायसेन
  • उत्तराखंड: शशांक नौटियाल, सरकारी पॉलिटेक्निक, उत्तरकाशी
  • बिहार: रौशन कुमार, गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गया
  • गुजरात: अश्वनी श्री जनार्दन पंडित, डॉ. एस. और एस. एस. गांधी GEC, सूरत
  • दिल्ली: विजवल एकबोटे, IIIT, दिल्ली
  • उड़ीसा: बिसमिल्लाह खान, राजधानी कॉलेज, BBSR, खुर्दा
  • छत्तीसगढ़: भूषण कुमार साहू, सरकारी रानी सूर्यमुखी देवी कॉलेज, छूरिया
  • तमिलनाडु: साजाई सथींद्रन, SNS कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर
  • तेलंगाना: कुहू गोयल, BITS हैदराबाद
  • कर्नाटक: हृत्विक बी, श्री कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु
  • जम्मू कश्मीर: विभाव शर्मा, सरकारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, जम्मू
  • त्रिपुरा: पौलमी साहा, त्रिपुरा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • असम: किरन भगवथ एस, IIT गुवाहाटी
  • पंजाब: आंन्या, पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, बडवाल
  • झारखंड: अनुपशा कुमारी, जमशेदपुर महिला कॉलेज
  • आंध्र प्रदेश: पूजा श्री नव्या, गोदावरी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी
  • महाराष्ट्र: विमल महेन्द्र गुप्ता, महावीर एजुकेशन ट्रस्ट शाह एंड एंकर कच्छी इंजीनियरिंग कॉलेज
  • पश्चिम बंगाल: मोहर मंडल, एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी, हुगली
  • हरियाणा: लक्ष्मीश्री लक्ष्मणन, अशोका विश्वविद्यालय, सोनीपत

शहर स्तरीय विजेता

  • उज्जैन: मेहल खंडेलवाल, विक्रम विश्वविद्यालय
  • जबलपुर: अभि साहू, S.T. अलीयस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जबलपुर
  • राजगढ़: ब्रिजमोहन वर्मा, सरकारी कॉलेज, सारंगपुर, राजगढ़
  • वैशाली: शिवानी कुमारी, GEC, वैशाली
  • टीकमगढ़: दर्शना जैन, सरकारी कॉलेज पलरिया
  • सुरेन्द्रनगर: अक्षय, सुरेन्द्रनगर विश्वविद्यालय
  • बानासकांठा: दर्शिल के. प्रजापति, सरकारी पॉलिटेक्निक, पलानपुर
  • तंजावुर: महालक्ष्मी एन, SASTRA

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), आईआईटी मद्रास, आईआईएम मुंबई और एक्स्ट्रा-सी की पहल NICE 2025 का स्कोरिंग राउंड 18 मई से शुरू होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Indian सेना ने लिया रामायण के श्रीराम का सहारा, कहा ‘भय बिन होई न प्रीति’

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...