Breaking: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Desk. खबर खेल जगत से है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि वे वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दी।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की फोटो शेयर करते हुए कहा, “सभी को नमस्कार। मैं बस यह साझा करना चाहूंगा कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।”

ये रहा टेस्ट कैरियर

रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20आई से संन्यास ले लिया था। उम्मीद है कि वह 2027 एकदिवसीय विश्व कप तक एकदिवसीय मैच खेलना जारी रखेंगे, जो अफ्रीका में खेला जाएगा। रोहित ने 67 मैचों में 4,301 रन बनाकर अपना टेस्ट करियर समाप्त किया है। उन्होंने 25 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें से 12 में जीत मिली और नौ में हार का सामना करना पड़ा।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...