अररिया, पूर्णिया और बेगूसराय में भी किया गया Black Out मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक…

बिहार: Black Out- पहलगाम आतंकी हमले के बीच केंद्र सरकार पर आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का लगातार दबाव विपस्ख और देश की जनता की तरफ से बन रहा था। इस बीच केंद्र सरकार भी लगातार आतंकियों को सबक सिखाने की लगातार तैयारी कर रही थी। इन तैयारियों के बीच गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को बुधवार को युद्ध की स्थिति में आपातकाल से निपटने के लिए मॉक ड्रिल और आमजन को इस स्थिति से निपटने के लिए जागरूक करने का निर्देश जारी किया। Black Out Black Out Black Out Black Out Black Out Black Out

केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार के 6 जिलों में भी बुधवार को मॉक ड्रिल किया गया। इसी कड़ी में बेगूसराय के ओमर बालिका उच्च विद्यालय बिशनपूर, एमआरजेडी कॉलेज, सदर अस्पताल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मौके पर बेगूसराय के सिविल सर्जन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अग्निशमक के पदाधिकारी, एएनएम एवं नागरिक सुरक्षा समिति के कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor की सफलता पर महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, कहा…

इस अवसर पर सदर अस्पताल बेगूसराय नागरिक सुरक्षा के सदस्यों, डॉक्टर, नर्स एवं अग्निशमन के कर्मी ने आपदा के समय में खुद को सुरक्षित करते हुए कैसे आम नागरिकों की जान बचानी है, इसकी जानकारी दी। इस नागरिक सुरक्षा अभ्यास अंतर्गत किसी भी आपातकालीन स्थिति में अपने आप को एवं दूसरों का जान को बचाने के लिए विभिन्न तरीके का अभ्यास किया गया। किसी बिल्डिंग के गिरने अथवा आग लगने  के उपरांत घायल लोगों को फर्स्ट एड करना एंबुलेंस बुलाते हुए एंबुलेंस तक पहुंचाना आवश्यकता अनुसार सीपीआर देना एवं फायर अग्निशमन वाहन को बुलाकर आपको बुझाने का प्रयास करने आदि संबंधित सभी क्रियायों का प्रदर्शन किया गया।

Black Out

 इसके बाद नागरिक सुरक्षा के ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के तहत संध्या में 6.58 मिनट में पूरे जिले में सायरन की बजायी गई, तथा बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बंद कर दी गई। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस की वाहनों द्वारा सायरन बजाया गया। पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। आम लोगों द्वारा ब्लैकआउट में जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग किया गया। बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने ब्लैकआउट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों के साथ-साथ पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी कराये जाने की बात कहीं।

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor की सफलता पर पूरे राज्य में जश्न, लोगों ने सेना का जताया आभार…

इसके साथ ही अररिया में भी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अरिरया में भी अन्य शहरों की तरह 10 मिनट के लिए बिजली कटी रही और लोगों ने अपने घरों की रौशनी भी बंद कर के सरकार के निर्देशों के अनुसार आपातकाल की स्थिति से निपटने का गुर सिखा। साथ ही पूर्णिया में भी लोगों ने प्रशासन के साथ मिल कर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल को सफल बनाया। इस दौरान सभी शहरों में साईरन की आवाज भी गूंजी और साईरन की आवाज आते ही लोगों ने अपने घरों की रौशनी बंद कर दी। इस दौरान लोगों में एक उत्साह भी दिखा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब शब्द नहीं, शौर्य बोलेगा, बिहार BJP अध्यक्ष ने कहा ‘मिल गया उजड़ी मांग की सिंदूर का जवाब…

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...