पहलगाम आतंकी हमला : 7 मई को मॉक ड्रिल, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

पटना : पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से कल यानी पांच मई को देश के 244 जिलों में सात मई को मॉक ड्रिल करने को लेकर आदेश जारी किया है। इस ड्रिल में नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह मॉक ड्रिल देश में पिछली बार 1971 में हुई थी।

Goal 7 22Scope News

पहलगाम हमले के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद की परिस्थितियों को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। नेपाल से लगने वाले बॉर्डर पर विशेष निगरानी का अलर्ट जारी किया गया है। आईएसआई की गतिविधियों को देखते हुए कड़ी चौकसी का अलर्ट दिया गया है। बिहार से लगने वाली इंटरनेशनल बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाने को कहा गया है।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट भेजा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो और कमेंट पर नजर रखने को कहा है। आतंकी संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं, इसे लेकर अलर्ट जारी हुआ है। आतंकी संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तियों को निशाना बना सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। धार्मिक स्थलों, औद्योगिक इकाईयों और रेलवे की सुरक्षा को लेकर विशेष अलर्ट है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

Home Minister 1 1 22Scope News

बिहार के कई मंदिरों, गुरुद्वारा और एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ेगी

दरअसल, गया स्थित महाबोधि मंदिर, पटना के हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन, बरौनी पाइप लाइन, पटना एयरपोर्ट, गया एयरपोर्ट, दरभंगा एयरपोर्ट, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविन्द साहब गुरुद्वारा, इण्डियन ऑयल टर्मिनल सिपारा की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी देखें :

सभी बड़े होटलों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

पटना में सभी बड़े होटलों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। विधानसभा, विधान परिषद, सभी सचिवालयों, पटना हाईकोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। सभी जिलों में मॉल, रेलवे स्टेशन, बड़ी दुकान, होटल, रेस्तरों, बस अड्डा, ऑटो स्टैंड, हॉस्पीटल, स्कूल्स, हवाई अड्डा, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस निगरानी और गश्त बढ़ाने को कहा गया है।

यह भी पढ़े : PM ने कहा है तो करेंगे, आरा में मंत्री संतोष सिंह ने कहा…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...