रांची में एक बार फिर ईडी का शिकंजा, बिल्डर विवेक नरसरिया समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

रांची:ईडी की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। गुरुवार सुबह राजधानी रांची समेत बोकारो और पश्चिम बंगाल में ईडी की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बहुचर्चित तेतुलिया वन भूमि घोटाले से जुड़ी है।

ईडी की टीमें सुबह से ही रांची के कांके रोड और शहर के अन्य इलाकों में दबिश दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक, रांची के नामी बिल्डर विवेक नरसरिया के आवास और व्यावसायिक ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी तेतुलिया मौजा (बोकारो) स्थित लगभग 100 एकड़ वन भूमि के गबन के मामले में की जा रही है, जिसमें भू-माफियाओं और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की बात सामने आई थी।

तेतुलिया भूमि घोटाले में अब तक कई बड़े नामों के शामिल होने के संकेत मिल चुके हैं। ईडी की इस ताजा कार्रवाई को मामले में नई कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। रांची, बोकारो और बंगाल में चल रही इस छापेमारी के दौरान टीमों ने दस्तावेजों की जांच के साथ डिजिटल सबूत भी जुटाए हैं। हालांकि, अभी तक ईडी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

झारखंड में बीते कुछ वर्षों में जमीन घोटालों को लेकर लगातार ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है और यह कार्रवाई उसी सिलसिले की अगली कड़ी मानी जा रही है।


Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...