रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई: पीपी कंपाउंड समेत छह ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी जारी

रांची: रांची में ईडी की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट समेत छह अलग-अलग ठिकानों पर अहले सुबह से ईडी की छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

ईडी की टीम सुबह-सुबह ही रांची के विभिन्न इलाकों में पहुंची और संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार, पीपी कंपाउंड के अंतर्गत कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर विशेष रूप से कार्रवाई चल रही है। ईडी अधिकारी दो वाहनों से पहुंचकर संबंधित व्यक्ति के निवास स्थान पर दस्तक दी और परिचय देने के बाद घर के अंदर प्रवेश किया।

फिलहाल पूरे परिसर को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है, लेकिन शुरुआती सूत्रों के अनुसार ईडी के रडार पर कई लोग हो सकते हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइसेज, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री की जांच की जा रही है। ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और कार्रवाई देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

बता दें कि ईडी द्वारा पूर्व में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार की छापेमारी की जाती रही है, और मनी लॉन्ड्रिंग व आर्थिक अनियमितताओं के मामलों में गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल राजधानी रांची से जुड़ी यह सबसे बड़ी अपडेट है और आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...