मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर सांसद ने उठाया नदी घाटों की सफाई का मुद्दा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को मकर सक्रांति और टुसू पर्व को लेकर घाटों का निरीक्षण किया. सांसद ने सोनारी स्थित दोमुहानी घाट एवं साकची स्थित गांधी घाट नदी का दौरा किया. सांसद ने इन दोनों घाटों के दौरे के क्रम में यह पाया कि दोनों स्थानों पर नदियों में काफी गंदगी है. उन्होंने इस मौके पर वहां पर उपस्थित जेएनएसी के पदाधिकारियों को अवगत कराया.

jsr1 22Scope News

उन्होंने कहा कि आने वाले टूसू पर्व और मकर संक्रांति को ध्यान में रखकर घाटों की समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है. साथ ही सांसद ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आगामी 14 तारीख के पूर्व इन स्थानों के अलावा अन्य सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कि श्रद्धालु टुसू पर्व के दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से स्नान-ध्यान कर सकें, और सूर्य भगवान की पूजा कर सकें.

jsr12 22Scope News

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस कार्य के लिए उन्होंने गत सप्ताह जिले के उपायुक्त को एक पत्र भी लिखा था एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया कि इस प्रकार के सभी स्थान जहां पर श्रद्धालु पूजा करते हैं वहां की समुचित साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है. लोक आस्था से जुड़ा झारखंड का यह महान पर्व है. इसके अलावा पूरे देश के लोग भी इस दिन श्रद्धा और निष्ठा से नदियों स्नान करते हैं. इसके पश्चात सूर्य की पूजा करने के बाद ही लोग पीठा, मूड़ी, दही-चूड़ा तिल आदि का ग्रहण करते हैं.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

बिरगांव के बड़ाकर नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत

मकर संक्रांति पर बना एक क्विंटल का लाई का स्पेशल लड्डू

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...