Job के नाम पर जमीन हड़पने वाले आज रूपये देने की बात कर रहे- जदयू

जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओ ने ‘माई बहिन मान योजना’ पर ली चुटकी, कहा ‘जिनके शासन काल मे महिला सुरक्षित नही थी, उनके युवराज महिला उत्थान की कर रहे है बात’

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में रविवार को जनता दल यूनाइटेड का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री मदन साहनी, मंत्री लेशी सिंह के साथ साथ जदयू के विधायक व कई बड़े नेता शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में बिहार विकास की राह पर चल दिया है। आने वाले समय में NDA एकजुट होकर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा।

वही सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लालू परिवार और तेजस्वी यादव पर हमलवार हुए कहा कि जो लोग जानवर का चारा खा गए, नौकरी देने के नाम पर जमीन हड़प लिया। जिनके कार्यकाल में डर के कारण कोई बच्ची स्कूल कॉलेज नही जाती थी जिनके राज्य में महिला सुरक्षित नही थी आज उनके युवराज महिला उत्थान की बात कर पच्चीस सौ रुपये देने की बात कर रहे है।

वही कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तेजस्वी यादव के द्वारा माई बहन मान योजना पर बिना नाम लिए कहा की यदि देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। तो वो पहले नेता नितीश कुमार है। जो लोग आज कह रहे है। उनको देखना चाहिए। जो महिला डर के साये में जीती थी। वो आज पुलिस बन दूसरे का सुरक्षा कर रही है। वही उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए नीतीश कुमार को अगर और कुछ करना होगा तो वह करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    दरभंगा में RJD नेता करेंगे विधानसभा चुनाव को लेकर परिचर्चा

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Job Job Job

Job

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...