Breaking Political Scoop : बुलडोजर के मसले पर सपा मुखिया और सीएम योगी के बीच अब आरपार वाले अंदाज में वार-पलटवार

डिजीटल डेस्क : Breaking Political Scoop – बुलडोजर के मसले पर सपा मुखिया और सीएम योगी के बीच अब आरपार वाले अंदाज में वार-पलटवार। भारतीय राजनीति में एक कहावत है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है।

अब उसी यूपी में सत्ता की सियासत के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और प्रतिपक्षी दल समाजवादी पार्टी(सपा) के बीच खुल्लमखुल्ला वाक्युद्ध का दौर शुरू हो चुका है। दोनों के बीच जिस नए विषय पर अचानक वाक्युद्ध तेज हुआ है, वह बुलडोजर एक्शन।

इस पर सुप्रीम कोर्ट में गत दिनों सुनवाई हुई थी और सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन के पक्ष में प्रस्तुत यूपी सरकार के शपथ-पत्र की खुलेमन से तारीफ भी की।

लेकिन अब उसी बुल्डोजर एक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आरपार वाले अंदाज में एक-दूसरे पर वार-पलटवार करते हुए जनता के बीच लगातार आमने-सामने हो रहे हैं।

अखिलेश की चेतावनी – सपा राज में बुलडोजरों का रुख गोरखपुर को होगा

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा।

साथ ही चेतावनी भी दी है कि सपा सरकार बनते ही पूरे यूपी के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘2027 में सपा सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा।

2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और देश की राजनीति उसके चुनावी परिणाम से प्रभावित होगी’।

सपा मुखिया के इस बयान को सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमले के तौर पर देखा जा रहा है। गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद और बीते कई दशकों से सियासी निर्वाचन वाला कार्यक्षेत्र भी है।

अखिलेश बोले – भाजपा राज में सताए जा रहे हैं निर्दोष लोग

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ‘भाजपा की सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा हैं। किसान परेशान हैं और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। जनता अपनी सरकार बनाना चाहती है। भाजपा की राजनीति को निष्प्रभावी बनाने में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) एक सशक्त भरोसा साबित हुआ है।

इसलिए, संविधान और आरक्षण के मुद्दे को और धार देना हैं। राज्य की जनता समाजवादी सरकार के समय हुए विकास से परिचित है। जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश हर स्तर पर पिछड़ता चला गया है। विकास पूरी तरह अवरूद्ध है और जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना का होना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा है’।

सीएम योगी और अखिलेश यादव की फाइल फोटो
सीएम योगी और अखिलेश यादव की फाइल फोटो

अखिलेश बोले – भाजपा का काम नफरत फैलाना, चरित्र विकास विरोधी

सपा मुखिया ने भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी में चुन-चुन कर किए गए सियासी हमले का जवाब अपने संबोधन में दिया।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ‘भाजपा का राजनीतिक चरित्र ही विकास विरोधी है। पिछले सात वर्षों में भाजपा ने विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया है और न ही भाजपा नेतृत्व के पास विकास का कोई विजन है।

भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करना है। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के इन मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगा। जनता समझ रही है कि उसको समाजवादी सरकार बनने पर ही तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा’।

सीएम योगी का पलटवार –  ‘बुलडोजर चलाने को दिल और दिमाग दोनों चाहिए’

पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के सामने आने के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख पर पलटवार किया है।

सीएम योगी ने कहा कि ‘बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। उस पर सबका हाथ सेट नहीं हो सकता है। बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे’।

इसी क्रम में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बुलडोजर अपराधियों पर चला है, लेकिन पेट में दर्द अखिलेश जी के क्यों होता है। बुलडोजर चलाने का सपना मुंगेरीलाल और शेखचिल्ली के सपने जैसा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव सपने में भी दुर्भावनापूर्ण, बदले की राजनीति की बात सोचते हैं और 2027 में जनता अखिलेश के सपनों पर बुलडोजर चलाएगी।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...