तेजस्वी यादव ने केसीआर से की मुलाकात, राष्ट्रीय राजनीति पर की चर्चा

हैदराबाद : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की. हैदराबाद के प्रगति भवन में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और राज्य सरकार में मंत्री उनके सुपुत्र सहित अन्य वरीय नेताओं से तेजस्वी यादव ने शिष्टाचार भेंट की.

समझा जाता है कि केसीआर और तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय राजनीतिक स्थिति और केंद्र में भाजपा सरकार से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन बनाने के प्रयासों पर चर्चा की. यह बैठक केसीआर की भाकपा और माकपा के शीर्ष नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकों के बाद हुई.

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व विधायक भोला यादव भी थे. तेलंगाना सीएमओ के एक बयान में इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने सीएम के आधिकारिक आवास प्रगति भवन में केसीआर से मुलाकात की. बैठक के दौरान तेलंगाना के उद्योग मंत्री और केसीआर के बेटे केटी रामाराव, सांसद संतोष कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : शक्ति

नीतीश के आरएसएस के चोले को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री दे रहे हैं समाजवादी होने का तमगा- तेजस्वी यादव

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...