उदय नारायण चौधरी की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा की इस बार 2025 मे होने वाली बिहार विधानसभा मे होने वाले चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व मे महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है । हमारा मुद्दा है कमाई सिचाई और दवाई।

Goal 7 22Scope News

मोदी सरकार जुमले की सरकार है, इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा हुए आतंकी हमले – उदय नारायण चौधरी

वहीं उदय नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार जुमले की सरकार है। इस सरकार में सबसे ज्यादा आतंकी हमला हुए है। नोटबंदी कर अपने पूंजीपतियों को फायदा पहुचाया है। उनका करोड़ों-करोड़ों रुपया माफ हो जा रहा है और आम जनता कर्ज से डूबी जा रही है। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय परिचर्चा के माध्यम से वंचित वर्गों दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पार्टी ने 65 प्रतिशत आरक्षण की मांग को जोर-शोर से प्रस्तुत किया। जिससे इन वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर योजना की आलोचना और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाकर पार्टी ने जनता के समक्ष सरकार की नीतियों पर प्रश्नचिह्न लगाया है। सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य व दर्जनों की संख्या में कार्यकता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Operation Sindoor : नीतीश ने कहा- आपके पराक्रम पर गर्व है, तेजस्वी ने कहा- हिंदुस्तान जिंदाबाद, चिराग ने लिखा- जय हिंद की सेना

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...