उदय चौधरी ने कुशवाहा और मांझी को बताया अंबेडकर विरोधी

सासाराम : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता व विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने आज सासाराम में पूर्व केंद्रीय मत्री उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उदय नारायण ने दोनों नेता को अंबेडकर विरोधी बताया और कहा है कि जब से जातिगणना की रिपोर्ट आई है, उसके बाद कुशवाहा जैसे नेता बीमार पड़ गए हैं। भाजपा के साथ जाने वाले जितने भी दलित और पिछड़े नेता है। सभी को उन्होंने अंबेडकर विरोधी बताया और कहा कि आने वाले चुनाव में उन तमाम दलित, पिछले नेता जो भाजपा के साथ खड़े हैं। उनकी खटिया खड़ी हो जाएगी।

उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि अपना इलेक्शन सिंबल भी नहीं है, वह खुद भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ने के लिए परेशान हैं। ऐसे में उनके राजभवन मार्च यह बताता है कि वह पिछड़ा, अति-पिछड़ा और दलित विरोधी है। बता दें कि आज सासाराम के एक निजी हॉल में राजद का अति पिछड़ा जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उदय नारायण चौधरी के अलावा बिहार सरकार की मंत्री अनिता चौधरी, विधायक विजय कुमार मंडल, फतेह बहादुर सिंह और राजेश गुप्ता सहित अन्य नेता उपस्थित हुए।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...