Breaking: राजद प्रमुख लालू यादव की बढीं मुश्किलें! लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी करेगी जांच

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। राजद प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। लैंड फॉर जॉब मामले में अब ईडी जांच करेगी। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूदी दी है। वहीं दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ दायर आरोपपत्रों पर संज्ञान लिया है।

लालू यादव की बढीं मुश्किलें!

मामले को लेकर आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे कथित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

यह है लैंड फॉर जॉब मामला

बता दें कि, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2022 में भारतीय रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण में कथित संलिप्तता के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। यादव पर 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के उम्मीदवारों को नौकरी देने का आरोप है, जिसके बदले में उन्होंने रिश्वत के रूप में जमीन के टुकड़े हस्तांतरित किये थे।

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...