Operation Sindoor: भारत ने तोड़े पाक आतंकी संगठनों के कमर, 5 टॉप आतंकी ढेर…

नई दिल्ली: Operation Sindoor- बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के चला कर 7 मई को पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में करीब 100 से भी अधिक आतंकवादी मारे गये। इस हमले में लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के 5 टॉप आतंकियों को भी भारत ने ढेर कर दिया। अब भारत की रक्षा मंत्रालय ने एक सूची जारी की है जिसमें पाकिस्तान के कई टॉप आतंकी मारे गए हैं।

Operation Sindoor
Operation Sindoor

Operation Sindoor: 5 टॉप आतंकी ढेर –

मारे गए इन आतंकियों के तार पाकिस्तान से संचालित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद से है। मारे गए सभी टॉप आतंकियों की पहचान मुदस्सर खडियान खास उर्फ़ अबू जिंदाल, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद युसूफ अजहर, खालिद उर्फ़ अबू आकशा और मोहम्मद हसन खान के रूप में की गई। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए सभी टॉप आतंकी मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के करीबी थे।

यह भी पढ़ें – India Pakistan Attack : कर्नल सोफिया ने कहा- सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है पाक, भारत दे रहा है जवाब…

बताया जा रहा है कि अबू जिंदाल लश्कर ए तैयबा के मरकज तैबा, मुरिदके प्रमुख था। उसके अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सेना ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया नमाज ए जनाजा का नेतृत्व हाफिज अब्दुल रउफ ने किया जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी भी शामिल थे। वहीं हाफिज मुहम्मद जमील मौलाना मसूद अजहर का साला था। वह मरकज सुबहान अल्लाह बहावलपुर का प्रभारी था और उसकी भूमिका जैश ए मोहम्मद के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने फंडिंग में रहती थी।

जैश ए मोहम्मद का आतंकी मोहमम्द युसूफ अजहर भी मौलाना मसूद अजहर का साला था और वह हथियारों की ट्रेनिंग का प्रमुख प्रशिक्षक था। उसकी भूमिका जम्मू कश्मीर में कई हमले और IC 814 विमान अपहरण में भी थी।  इसके साथ ही खालिद उर्फ़ अबू आकशा लश्कर ए तैयबा का आतंकी था। वह अफगानिस्तान से हथियार तस्करी में संलिप्त था जबकि उसकी भूमिका जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमलों में भी थी। उसके अंतिम संस्कार में भी पाक सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर शामिल थे।

यह भी पढ़ें – India Pakistan Attack : मिसाइल अटैक नाकाम, भारत के IDS ने मार गिराई, पाक के चार एयरबेसों पर जोरदार धमाके…

जैश ए मोहम्मद का आतंकी मोहम्मद हासन खान पीओके ऑपरेशनल कमांडर मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय में वह अपनी भूमिका निभाता था।

यह भी पढ़ें-  भारत पाक तनाव के बीच MIB द्वारा जारी गाइडलाइन्स का WJAI ने किया स्वागत, संस्था ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img