Advertisment

Balakot सर्जिकल स्ट्राइक से क्या हुआ जो अब पहलगाम…, महबूबा मुफ़्ती ने दिया बड़ा बयान…

जम्मू: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने बड़ा बयान दिया है। महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि अगर दोनों देशों ने अपने हिसाब बराबर कर लिए तो अब हमले रोक दीजिये। महबूबा मुफ़्ती ने भारत और पाकिस्तान से एक दूसरे पर हमले रोंकने की अपील करते हुए कहा कि इस युद्ध में मासूम बच्चे और महिलाएं मारे जा रहे हैं, आखिर इनका क्या कुसूर है। पुलवामा हो या पहलगाम आतंकी हमले, ये हादसे हमें याद दिलाते हैं कि हम बर्बादी के रास्ते पर जा रहे हैं। Balakot  Balakot Balakot Balakot 

अगर ऐसे ही लगातार जारी रहा तो पूरी दुनिया में बर्बादी का रास्ता खुल सकता है। सैन्य कार्रवाई से बीमारी की जड़ तक नहीं पहुंचा जा सकता है, इससे शांति स्थापित नहीं की जा सकती। बालाकोट सर्जिकल कार्रवाई से क्या हुआ जो अब एक बार फिर पहलगाम पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। महबूबा ने कहा कि हमारा देश दुनिया में तेजी से बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है जबकि पाकिस्तान के आंतरिक हालत अच्छे नहीं हैं। दोनों देशों को राजनीतिक दखल का प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – World Bank की सिंधु जल संधि मामले में दो टूक, कहा ‘भारत के फैसले….’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही कहा था कि अब युद्ध का दौर खत्म हो चुका है। ऐसे में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को फोन पर बात कर लेनी चाहिए। हमारे सीमावर्ती इलाकों में बच्चे और महिलाएं मारे जा रहे हैं। अपने अपने दावों के अनुसार अगर दोनों देशों ने अपना हिसाब बराबर कर लिया है तो अब जंग रोक देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Bihar के इस शिक्षक ने लिया है सैन्य प्रशिक्षण, ACS को पत्र लिख मांगी सैन्य अभियान में हिस्सा लेने की अनुमति…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...