Advertisement
Advertisement

‘भारत ने पाकिस्तान को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया’, बोली कर्नल सोफिया कुरैशी

Desk. भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इसका दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंन शनिवार को कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि सीजफायर लागू हो गया है। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू किया है। वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने प्रेस ब्रीफिंग की है। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि हमने पाकिस्तान को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

इसकी जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और बेहतरीन खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।”

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भी बताया

वहीं इस घटनाक्रम को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि सरकार हमेशा क्षेत्र में “शांति और सुरक्षा” के लिए प्रयासरत रही है। डार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान और इंडिया तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयासरत रहा है।”

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “इंडिया और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।”

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...