नहीं सुधरेगा Pakistan, घोषणा के कुछ देर बाद ही सीजफायर का किया उल्लंघन

जम्मू कश्मीर: बड़ी खबर सामने आ रही है जम्मू कश्मीर से जहां सीजफायर की घोषणा के महज कुछ घंटे बाद ही Pakistan ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू कश्मीर के सांबा, पल्लनवाला, अखनूर, राजौरी, आरएसपूरा समेत कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की गई। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया X पर भी पोस्ट कर जानकारी दी कि श्रीनगर में धमाके सुने जा रहे हैं। Pakistan

यह भी पढ़ें – भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत, अमेरिका ने की मध्यस्थता

इसके साथ ही खबर आ रही है कि श्रीनगर और राजस्थान के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए हैं जिन्हें भारत ने सफलतापूर्वक मार गिराया। सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है। पोखरण और पठानकोट के साथ ही श्रीनगर में भारतीय सेना ने कई ड्रोन मार गिराया है।

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि श्रीनगर में अब तक 4 ड्रोन गिराए जा चुके हैं जबकि पठानकोट और पोखरण में भी कई पाकिस्तानी ड्रोन गिराए जा चुके हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, श्रीनगर समेत कई जगहों पर ब्लैक आउट कर दिया गया है। श्रीनगर में आर्मी हेडक्वार्टर के समीप भी पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos    Pakistan Pakistan

यह भी पढ़ें-  ‘भारत ने पाकिस्तान को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया’, बोली कर्नल सोफिया कुरैशी

JCECEB NEET UG 2026: स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका,...

 JCECEB ने NEET UG 2026 की झारखंड स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम 6 बजे तक श्रेणी...

Dhanbad Crime: भूली मोड़ पर फहीम खान के भाई पर फायरिंग,...

 धनबाद के भूली मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने फहीम खान के भाई नसीम खान उर्फ सानू पर फायरिंग की। गोलीबारी में किशोरी समेत...

Jharkhand Mineral Bill: खनिज संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती...

झारखंड सरकार एमएमडीआर संशोधन कानून 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है। सरकार के अनुसार इससे राज्य को करीब 14...