Advertisement
Advertisement

सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर कटिहार रेल मंडल, रेल एसपी ने स्टेशन का किया निरीक्षण

कटिहार : कटिहार रेल मंडल में सुरक्षा को लेकर रेल एसपी हरि शंकर कुमार के निर्देश पर रेल पुलिस और आरपीएफ द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर प्रवेश और निकासी प्वाइंट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यात्रियों को बैग स्कैन कराने के बाद ही स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। स्टेशन और रेल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाकर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Goal 5 22Scope News

रेल SP ने RPF अधिकारियों के साथ कटिहार स्टेशन पर चेकिंग अभियान का किया निरीक्षण 

रेल एसपी हरि शंकर कुमार ने आरपीएफ अधिकारियों के साथ कटिहार स्टेशन पर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र होने के कारण पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। रेल एसपी ने सिक्योरिटी कंट्रोल नंबर साझा करते हुए कुली, वेंडर, सफाईकर्मी और रेलकर्मियों से राष्ट्रीय हित में सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़े : ट्रक और हाइवा की टक्कर में लगी आग, चालक की जलकर मौत…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...