व्यापारियों के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट, आक्रोशितों ने बाजार को किया बंद, फिर…

जहानाबाद : जिले के घोसी बाजार में कुछ असामाजिक तत्वों ने दो व्यापारियों को मंगलवार की रात मारपीट कर घायल कर दिया. इसके खिलाफ व्यापारियों ने बुधवार को बैठक कर सभी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया. व्यापारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व बाजार में बार-बार हम लोगों के साथ मारपीट करते हैं. मंगलवार की रात आठ से दस की संख्या में असामाजिक तत्व आए और हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे. हालांकि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

bandh1 22Scope News

अजीत कुमार ने बताया कि कुछ लोग हमारी दुकान पर आए और कुछ समान मेरे दुकान से लिए. जब पैसे की मांग करने लगे तो उन लोगों ने गाली गलौज किया और मारपीट कर मुझे घायल कर दिया. बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी संचालक गुलशन कुमार ने बताया कि मेरे दुकान पर आकर मेरे साथ भी उन लोगों ने गाली गलौज एवं मारपीट की. व्यापारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व बाजार में जानबूझकर व्यापारियों को तंग करते हैं. सामान खरीदने के बाद पैसा नहीं देना चाहते है. मांगने पर वे लोग दुकानदारों के साथ मारपीट करते हैं.

थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुकानदारों को आश्वासन दिया गया है कि बाजार में कोई भी व्यक्ति दुकानदार के साथ मारपीट की घटना करेंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद घोसी बाजार में बंद दुकानों को फिर से खोला गया. पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल है, उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: गौरव

चंदा नहीं देने पर सिख समूह के साथ मारपीट, 6 लोग जख्मी

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...