पटना के NMCH अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, डॉक्टर-नर्सों पर गंभीर आरोप

पटना सिटी : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में एक महिला की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के कारण 60 वर्षीय मीना देवी की जान गई। मीना देवी पटना सिटी के चंमडोरिया की रहने वाली थीं और कुछ दिनों पहले उन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

Goal 1 22Scope News

पटना NMCH अस्पताल : परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए हैं गंभीर आरोप 

वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाज के नाम पर उनसे दो लाख रुपए की मांग की गई, विरोध करने पर परिजनों के साथ गार्ड और अस्पताल कर्मियों ने मारपीट की। इस घटना में तीन से चार लोग घायल हो गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद से संबंधित डॉक्टर और स्टाफ फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी देखें :

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि उनसे भी पैसों की मांग की गई थी और कुछ ने मजबूरी में पैसे दिए भी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि सरकारी अस्पतालों में भी क्या भ्रष्टाचार और लापरवाही चरम पर पहुंच चुकी है। कौन हैं वो दलाल जो इन संस्थानों को लूट का अड्डा बना रहे हैं। दोषियों पर कबतक कार्रवाई होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही अब कटघरे में है।

यह भी पढ़े : अंचल अधिकारी ऑफिस में हंगामा…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...