ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत, वीडियोग्राफर की मौत

आरा : आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे वीडियोग्राफर ब्लू ठाकुर की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही जख्मी दोनों युवकों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।

Goal 6 22Scope News

ब्लू ठाकुर पेशे से वीडियोग्राफर था, शादी-विवाह व अन्य पार्टियों में करता था काम

जानकारी के अनुसार, मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी गोविंद ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र ब्लू ठाकुर है। वह पेशे से वीडियोग्राफर था एवं शादी-विवाह व अन्य पार्टियों वीडियोग्राफर का काम करता था। जबकि ज़ख्मियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव निवासी अभिराम तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र दयाशंकर तिवारी उर्फ ब्लू तिवारी एवं बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी ललन गोड़ का 32 वर्षीय पूर्व सुधीर कुमार गोड़ है एवं तीनों दोस्त है।

यह भी पढ़े : Raid के लिए गई उत्पाद विभाग की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...

Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, महानंदा-कोसी...

Bihar Flood Alert: नेपाल और बिहार के सीमांचल इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...