Bihar में किसानों के द्वार तक पहुँचाया जा रहा बैंक, सहकारिता मंत्री ने कहा…

पटना: बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष सहकारिता विभाग अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मना रहा है। 6 मई से 30 मई तक राज्य के सभी सहकारी बैंकों में विशेष बैंकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों के माइक्रो एटीएम कार्ड, आयर विभिन्न प्रकार के नए खाते खोले गए, ऋण वसूले गए, समूहों को ऋण वितरित किये गए, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। Bihar Bihar Bihar Bihar 

इसी तरह से 30 मई तक सभी शाखाओं में प्रति सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और किसानों को सहकारिता का लाभ दिया जायेगा। मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि अब तक 1123 स्थलों पर सहकारिता जागरूकता, वित्तीय समावेशन एवं बैंकिंग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। इसके साथ ही अन्य सभी शाखाओं के प्रबंधकों को भी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। विशेष बैंकिंग कार्यक्रम के माध्यम से 805 पंचायतों सेवा पहुंचाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल बैंकिंग को प्रोत्साहित करने के लिए 14 माइक्रो एटीएम वितरित किये गए।

यह भी पढ़ें – शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे CM, दी श्रद्धांजलि और परिजनों को…

1723 से अधिक बैंक खाते खोले गए, 1410765 रूपये जमा किये गये। इसके साथ ही 6050038 रूपये की ऋण वसूली की गई जबकि 14210000 रूपये से अधिक राशि 203 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को वितरित किये गये इसके साथ ही 603 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को 42210000 रूपये का नवीनीकरण किया गया। मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से सहकारी बैंकों के द्वारा दी जा रही सेवाओं और सुविधाओं को किसानों के द्वार तक पहुँचाने में सफलता मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अब सीखेंगे फ्रेंच और जर्मन, CS ने किया उद्घाटन

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...