Siwan में घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप…

Siwan : सिवान जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड से निगरानी विभाग, पटना की टीम ने मंगलवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

घूसखोर दरोगा गिरफ्तार : केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगे थे 20 हजार रुपए

गिरफ्तार दरोगा की पहचान आसाव थाना में पदस्थापित मिथिलेश माझी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश माझी एक व्यक्ति से केस केस में डायरी कमजोर करने के लिए ₹20,000 नकद और एक वॉशिंग मशीन की मांग कर रहे थे। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

निगरानी विभाग की टीम ने जैसे ही मिथिलेश माझी को घूस लेते हुए पकड़ा, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। टीम ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तारी के बाद मिथिलेश माझी को पटना निगरानी मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे और पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई से मची हड़कंप

इस कार्रवाई से सिवान पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार और घूसखोरी की शिकायतों को लेकर पहले भी आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस प्रकार की सीधी कार्रवाई ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

कुमार रवि की रिपोर्ट–

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...