झारखंड के 12 जिले लू की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 12 जिलों—गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम—के लिए लू की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी मेदिनीनगर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। राजधानी रांची का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसी बीच, जमशेदपुर में मंगलवार को सबसे अधिक 25 मिमी बारिश हुई, जिससे वहां के तापमान में थोड़ी राहत महसूस की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में 15 मई की दोपहर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जो 18 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल, धूल भरी हवाएं या हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

गर्मी और लू से बचाव के लिए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के व सूती कपड़े पहनने और भरपूर पानी पीने की सलाह दी है।


Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img