मैया सम्मान योजना में घुसपैठिए बनें लाभार्थी: पोटका पंचायत में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा

रांची: झारखंड की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना एक बार फिर विवादों में है। पोटका विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत से सामने आए मामले में घुसपैठियों द्वारा योजना का लाभ उठाने की आशंका जताई जा रही है। पंचायत मुखिया द्वारा लाभुकों की सूची में विसंगति पकड़ी गई, जिससे इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

मुखिया के अनुसार, पंचायत में केवल एक मुस्लिम परिवार निवास करता है, जबकि लाभुकों की सूची में 15 मुस्लिम महिलाओं के नाम दर्ज पाए गए। इनमें से कई महिलाएं ऐसी बताई जा रही हैं, जिनका पंचायत से कोई लेना-देना नहीं है। यह मामला अब जांच के दायरे में आ गया है।

मैया सम्मान योजना में घुसपैठिए बनें लाभार्थी : 

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि जमशेदपुर और घाटशिला प्रखंड में भी इसी तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट के ज़रिये मुस्लिम समुदाय के बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब यही तरीका मैया सम्मान योजना में भी अपनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि भाजपा पहले ही आशंका जता चुकी थी कि योजना का लाभ कहीं अवैध घुसपैठिए न उठा लें। अब जब ऐसे मामले सार्वजनिक हो रहे हैं, तो सरकार की ओर से कार्रवाई की मांग तेज़ हो गई है।

हालांकि इसी बीच सरकार ने लाभुकों के लिए राहत की खबर दी है। अप्रैल और मई महीने की दोनों किस्तें एक साथ ₹5000 के रूप में 45 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएंगी। यह राशि उन महिलाओं को भी मिलेगी, जिनके दस्तावेजों में पहले डाटा मिसमैच पाया गया था और अब सुधार के बाद उनका सत्यापन हो चुका है।

यह मामला यह दिखाता है कि योजनाओं की पारदर्शिता और लाभुकों की पहचान सुनिश्चित करना अब पहले से अधिक जरूरी हो गया है।

 

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...