रांची: अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिस्थितियों में नरमी और निवेश धाराओं में बदलाव के चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में बुधवार को जेवराती सोना 1000 रुपए घटकर 86,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते सात दिनों में यह कुल 3900 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 1,03,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।
सोना बीते सप्ताह 9 मई को 90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर था। इसके बाद इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला और 15 मई को यह 86,800 रुपए पर आ गया।
साप्ताहिक भाव इस प्रकार रहे:
9 मई: ₹90,700
10 मई: ₹90,300
11 मई: ₹89,900
12 मई: ₹90,300
13 मई: ₹87,200
14 मई: ₹87,600
15 मई: ₹86,800
गिरावट के पीछे कारण:
सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चीन-अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में सुधार, यूक्रेन-रूस के बीच संभावित समझौते और भारत-पाक तनाव में कमी के संकेतों ने निवेशकों का विश्वास अन्य एसेट क्लास की ओर मोड़ा है। निवेशकों ने सोने से पूंजी निकालकर स्टॉक्स और बॉन्ड्स जैसे विकल्पों में लगाना शुरू किया है, जिससे सोने की मांग में कमी आई है और कीमतों पर दबाव बना है।


















