मामूली विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी, एक की मौत

नालंदा : दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि विवाद के दौरान अरुण सिंह के परिजनों द्वारा गोलीबारी की गई, जिसमें विनीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सदर डीएसपी नूरुल हक ने पूरी घटना की जानकारी दी।

Goal 4 22Scope News

विनीत सिंह के पुत्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया

वहीं, विनीत सिंह के पुत्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। सभी घायलों को इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान विनीत सिंह की मौत हो गई। स्थानीय सरपंच और विनीत सिंह के पुत्र का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लहेरी और दीपनगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू की गई। इसी दौरान एक आरोपी को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हथियार और आठ जिंदा कारतूस तेरह खोखा बरामद किए गए। फिलहाल घटना की नजाकत को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस काम कर रही है।

यह भी पढ़े : सोये अवस्था में बदमाशों ने वृद्ध को गोली मारकर की हत्या…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...