BEGUSARAI में मामूली विवाद में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बेगूसराय: बेगूसराय में मामूली विवाद में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है जहां एक ठेला चालक ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में परिजनों ने बताया कि महमदपुर निवासी राजेश अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था लेकिन गांव में ही एक जगह सड़क पर एक ठेला लगा था। ठेला हटाने के विवाद में दोनों में कहा सुनी हुई और मारपीट भी हुई लेकिन स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया।

यह भी पढ़ें- GAYA में माफिया सुधर जाएं अन्यथा बंद होंगे जेल में या फिर यहीं होगा उनका पिंडदान- सम्राट चौधरी

परिजन आरोप लगा रहे हैं कि अगले दिन फिर साजिश के तहत मृतक को घर से बुला कर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच कर उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई। साथ ही पुलिस घटना की जांच भी कर रही है।

यह भी पढ़ें- GAYA में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

थानाध्यक्ष ने कहा कि ठेला हटाने के विवाद में मारपीट की घटना घटी थी जिसमें इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BEGUSARAI

BEGUSARAI
BEGUSARAI

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...