Commercial Advertisment

Giridih में मिला हथियारों का जखीरा, भारी मात्रा में गोला बारुद और हथियारों का…

Giridih : जिले के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकाई नाला और गर्दी के समीप घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में छुपा कर रखे गए हथियारों, गोलाबारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Gumla : गए थे बकरी खोजने मिल गई बम! कुलमुंडा जंगल में फटा बम, ग्रामीण गंभीर… 

Giridih : भारी मात्रा में हथियार बरामद
Giridih : भारी मात्रा में हथियार बरामद

पूरे अभियान की जानकारी गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनीलदत्त त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Babulal Marandi ने कांके सीओ पर फर्जी जमाबंदी का लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेमंत सोरेन से… 

Giridih : पारसनाथ के जंगलों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने पारसनाथ के जंगलों में बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपा रखी है। इसी सूचना के आधार पर खुखरा थाना क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी, सीएच तोम्बा, ओमप्रकाश वर्मा और खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कछप कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन से मिले बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना… 

सुरक्षाबलों की टीमों ने जंगल में गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें सिंटेक्स टंकी के भीतर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार, बारूद और अन्य नक्सली सामग्री को बरामद किया गया। इसमें कई देसी हथियार, कारतूस, डेटोनेटर, आईईडी बनाने की सामग्री और नक्सली साहित्य शामिल हैं।

Giridih : मामले की जानकारी देते एसपी
Giridih : मामले की जानकारी देते एसपी

ये भी पढ़ें- करोड़पति बनना है तो सब काम छोड़कर Jharkhand आए, हेमंत सरकार ने कर दिया ऐलान, 8 करोड़… 

मुख्यधारा में लौटे नक्सली नहीं तो की जाएगी कड़ी कार्रवाई-एसपी

एसपी ने बताया कि यह बरामदगी नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने जैसा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली अब भी क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की फिराक में हैं, लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों की सजगता उनके मंसूबों पर लगातार पानी फेर रही है।

ये भी पढ़ें- Chaibasa : नक्सलियों की धरपकड़ को निकले जवानों पर वज्रपात का कहर, CRPF के अधिकारी शहीद, तीन गंभीर… 

एसपी डॉ. विमल कुमार ने दो टूक कहा कि नक्सलियों को झारखंड की धरती पर अब पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी अपील की कि जो लोग अब भी भटके हुए हैं, वे सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मुख्यधारा में लौट आएं। अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उनका अंत सुनिश्चित है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...