जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) पटरी से उतर गई. हादसे में 5 लोगों की मौत और कई सवारियों के घायल होने की खबर है. हादसे में ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. वहीं एक-दूसरे पर कई कोच चढ़ गया है. यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी. इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की और घटना की जानकारी ली.
ट्रेन हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है. बता दें कि सीएम ममता कोविड-19 से उपजे हालातों को लेकर आयोजित मीटिंग में पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी हुई थीं.

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया है. हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है.
घटना गुरुवार को शाम करीब 5ः15 बजे की है. बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं और सवारियों से भरे 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं. इनमें से एक डिब्बा पानी में भी उतर गया है, जिसमें से फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है. वहां और पास के किसी भी स्टेशन पर कोई ठहराव नहीं था और ट्रेन इलाके से गुजर रही थी. एनडीआरएफ समेत स्थानीय बचाव अभियान दल मौके पर है.

घायल यात्रियों को इलाज के लिए 30-40 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं और सिलीगुड़ी से रिलीफ ट्रेन भेजी जा रही है. उत्तरी बंगाल के मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर रखे गए हैं.
जलपाईगुड़ी के डीएम ने जानकारी दी है कि ट्रेन हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों के इलाज के लिए भेजा जा रहा है. सीपीआरओ रेलवे कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से 308 यात्री रवाना हुए थे.
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सीपीआरओ रेलवे कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से 308 यात्री रवाना हुए थे. इस हादसे की खबर के बाद उन यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0151-2208222 जारी किया गया है जबकि जयपुर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0141- 2725942 रेलवे ने जारी किया है. इन नंबरों पर कॉल करके पूरी स्थिति जानी जा सकती है.
एलएचबी कोच से चलेगी अब 13226/13225 दानापुर-जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

















