Train Accident: बिहार में पटरी से उतरी ट्रेन की बोगी, यात्रियों में मचा हड़कंप

पश्चिम चंपारण: बड़ी खबर बिहार से है जहां एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई है। ट्रेन की बोगी पटरी से उतरने के कारण घटनास्थल पर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बोगी को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गए। हालांकि घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई।

घटना पनियाहवा नरकटियागंज रेलखंड की है जहां भैरोनगर हरिनगर स्टेशन के बीच दिल्ली दरभंगा 04068 ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। घटना के बाद मौके पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गए और ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गए हैं।

ट्रेन की बोगी पटरी से उतरने की वजह से ट्रेन की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। वहीं दूसरी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही जारी है लेकिन एक लाइन पर आवाजाही प्रभावित हुई है। मामले में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि फ़िलहाल ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद की जा रही है। वहीं जांच कर रिपोर्ट भी उच्चाधिकारी को सौंपा जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari आज आएंगे गया, 22वां बिहार आर्थिक परिषद सम्मलेन में लेंगे भाग

Train Accident Train Accident Train Accident

Train Accident

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...