JSCA चुनाव की पिच तैयार: अजय नाथ बनाम एसके बेहरा टीम के बीच मुकाबला आज, 718 वोटर्स करेंगे फैसला

रांची:JSCA के मैनेजमेंट कमेटी चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को बहुप्रतीक्षित मतदान संपन्न होगा, जिसमें दो प्रमुख पैनल—अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ और एसके बेहरा की टीम—के बीच सीधी टक्कर है। दोनों गुटों के 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें पहले प्रत्याशी वोट डालेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक JSCA के कुल 718 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद दोपहर 2 बजे से JSCA स्टेडियम में मतगणना शुरू होगी और रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।

शनिवार को दोनों ही गुटों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसमें क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता, खिलाड़ियों की भागीदारी और चयन प्रक्रिया में सुधार का वादा किया गया है। दोनों पक्षों ने JSCA को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है।

चुनाव में सबसे ज्यादा भागीदारी रांची जिले की है, जहां 240 से अधिक वोटर हैं। जमशेदपुर से लगभग 200, जबकि चाईबासा और धनबाद से 30-30 वोटर शामिल हैं। बोकारो में 25 और अन्य जिलों से करीब 193 मतदाता हैं।

इस चुनाव पर क्रिकेट प्रेमियों और राज्य के खेल प्रशासकों की पैनी नजर है, क्योंकि इसके नतीजे JSCA की भविष्य की दिशा तय करेंगे।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...